पीडीडीयू नगर। घने कोहरे की वजह से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। चेन्नई और मुंबई जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें 8 घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं। ट्रेनें लेट होने के कारण यात्रियों को पीडीडीयू जंक्शन के स्टेशन परिसर में ही घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्री सबसे ज्यादा परेशान नजर आए, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यात्रियों का कहना है कि देर से मिलने वाली सूचनाओं के कारण उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। सोमवार की शाम 6 बजे तक डाउन की ओर जाने वाली योग नगरी ऋषिकेष-हावड़ा दून एक्सप्रेस, नंदन-कानन एक्सप्रेस एक घंटे, शालिमार एक्सप्रेस आधा घंटे, आनंद विहार- कामाख्या नार्थईस्ट एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। इसी तरह बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, विभूति एक्सप्रेस दो घंटे, बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर हमसफर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, आनंद विहार- भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली- भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस आधा घंटे लेट रही। नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटे जबकि अगरतल्ला रानी कमलापति स्पेशल फेेयर साढ़े 7 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ अप की ओर जाने वाली बरकाकाना -वाराणसी मेमू एक्सप्रेस 4 घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। वहीं मनमाड़ सेत्कारी समृद्धि स्पेशल डेढ़ घंटे, पंजाब मेल दो घंटे लेट रही। हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 3 घंटे, जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा -नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आधा घंटे, बाड़मेर -गुवाहाटी एक्सप्रेस आधा घंटे, भुवनेश्वर- नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस एक घंटै, नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 4 घंटे लेट रही।