फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The team surveyed the site selection to build a bridge over the Tamsa River

तमसा नदी पर पुल बनाने के लिये टीम ने सर्वे कर किया स्थल चयन

Sat, 08 Aug 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
The team surveyed the site selection to build a bridge over the Tamsa River
वलीदपुर।मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के बंदीघाट-सरयां गांव के पास तमसा नदी पर पुल बनानेे के लिए शनिवार को सर्वे किया गया। सर्वे शुरू होने से लोगों में पुल बनाए जाने की संभावना बढ़ी हैं।
विज्ञापन

बताते चले कि मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड क्षेत्र के बंदीघाट- सरयां गांव के समीप तामसा नदी पर पुल बनाने की मांग ग्रामीणों की काफी पुरानी थी। नदी पर पुल बन जाने से बंदीघाट गांव के साथ साथ अन्य दर्जनों गावो के ग्रामीणों की स्थिति काफी सुधर जायेगी और उनको मुहम्मदाबाद गोहना तहसील मुख्यलय आने के लिए अतिरिक्त दूरी को तय नही करना पड़ेगा।इसी क्रम में शनिवार को बंदीघाट गांव के समीप तमसा नदी तट पर सेतु निगम एव पीडब्लूडी की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे किया गया।साथ ही स्थल चयन किया गया।तामसा नदी पर पुल निर्माण के लिए भातकोल, बंदी घाट फरीदपुर ढोलना कोइरियापार समेत दर्जनों गांव के ग्रामीण शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से पुल बनाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

वर्षों पूर्व तामसा नदी पर लोगों के सहयोग से चहपुल बनवाया था। इस में कुछ लेकिन बीते वर्ष बाढ़ आने से पुल बह गया। इससे लोगों को तहसील मुख्यालय 10 से 15 किमीटर की दूरी तय कर आना पड़ता है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर को अवगत कराया था।दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने कई एंगिल से स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा सर्वे रिपोर्ट शासन को जल्द ही भेजी जाएगी। पुल निर्माण के लिए शासन की स्वीकृति का इंतजार रहेगा। सेतुनिगम के अधिकारी आरएस राय ने बताया कि सर्वे कार्य के बाद प्राक्लन तैयार करके भेजा जायेगा। इसके बाद विस्तृत सर्वे किया जायेगा।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी सहित अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed