फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The team demarcated the Bhainsahi river

Mau News: टीम ने किया भैंसही नदी का सीमांकन

Mon, 09 Dec 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
The team demarcated the Bhainsahi river
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना के आजमगढ़ और मऊ जनपद की सीमा पर स्थित भतड़ी गांव में सोमवार को राजस्व विभाग ने भैंसही नदी के जीर्णोद्धार के लिए सीमांकन किया।
विज्ञापन

जनपद की सीमा क्षेत्र में भैंसही नदी की खोदाई केे साथ सफाई की जानी है। शुक्रवार को सीडीओ प्रशांत नागर सीमांकन का निरीक्षण करने भतड़ी गांव पहुंचे थे। नदी के आधे रकबे 20 मीटर चौड़ाई का ही सीमांकन देखकर वह लेखपाल पर भड़क गए थे। नक्शे के अनुसार कुल 40 मीटर चौड़ाई का सीमांकन एक सप्ताह के अंदर करने का राजस्व टीम को निर्देश दिया था। नदी के दोनों किनारे पर बंधा बनाकर पौधरोपण किया जाना है। भैंसही नदी के निरीक्षण में उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना व तहसीलदार के न पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की थी। सीमांकन के दौरान डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, खंड विकास अधिकारी डाॅ. चंद्रशेखर कुशवाहा, एपीओ मनरेगा सत्यनारायण पांडेय, ग्राम प्रधान राजकुमार चौहान, सचिव सत्य नारायण गुप्ता, टीए मनरेगा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed