फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The sword of action hangs on the retired CMO

सेवानिवृत्त सीएमओ पर लटकी है कार्रवाई की तलवार

Thu, 04 Aug 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The sword of action hangs on the retired CMO
मऊ। प्रदेश सरकार की स्थानांतरण नीति के दिशा निर्देशों की अनदेखी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को महंगी पड़ गई। डाक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती सहित अन्य रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशक को भेज दी गई। इसके चलते जिन डाक्टरों का तबादला नहीं होना चाहिए था, उनका भी स्थानांतरण गैर जनपद हो गया। उच्च स्तर पर शिकायत की जांच में गड़बड़ी सामने आने पर जिले के चार डाक्टरों का किया गया तबादला शासन के निर्देश पर निरस्त करना पड़ा। महानिदेशक ने सीएमओ को नोटिस जारी जवाब मांगा है। ऐसे में गलत रिपोर्ट तैयार करने वाले लिपिकों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुुई है। तबादला नीति के तहत महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की तरफ फरवरी में ही जिले में तैनात डाक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती सहित अन्य विवरण मांगे गए थे। तत्कालीन सीएमओ की ओर से महानिदेशालय को सूचना प्रेषित कर दी गई। इस सूचना में ऐसे डाक्टरों और कर्मचारियों के तथ्यों को नजरअंदाज करते हुए विवरण भेज दिए गए, जिन्हें स्थानांतरण पालिसी के तहत तबादले से छूट प्राप्त है। सीएमओ की इसी सूचना के आधार पर जिले के चार डाक्टरों डा. अशोक कुमार और डा. संतोष कुमार यादव,डा.संगीता और डा.राजेश कुमार गौतम का जनपद से तबादला कर दिया गया। इनमें से डा. अशोक कुमार का गोरखपुर, डा. संतोष कुमार यादव का देवरिया, डा. संगीता का गाजीपुर और डा. राजेश कुमार गौतम का चंदौली स्थानांतरण कर दिया गया। इनमें डा. अशोक कुमार लेवल 3 तथा शेष तीन अन्य चिकित्सक लेबल 2 के अधिकारी हैं। इनमें से डा. संतोष कुमार यादव और डा. अशोक कुमार दिव्यांग की श्रेणी में हैं। इसके अलावा गंभीर बीमारी से जूझ रहे कुष्ठ चिकित्सा के एक कर्मचारी का तबादला कर दिया गया। मामला तूल पकड़ने पर हुई जांच में गड़बड़ी सामने आने पर विभाग की किरकिरी होने पर शासन के निर्देश पर इन चारों डाक्टरों का स्थानांतरण निरस्त करना पड़ा। मामले में महानिदेशक डा. लिली सिंह के निर्देश पर निदेशक (प्रशासन) डा. राजा गणपति आर की ओर से सीएमओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उधर सीएमओ मऊ की ओर से हुई इस गड़बड़ी की रिपोर्ट महानिदशेक की ओर से शासन को भेज दी गई है। बता देंकि तत्कालीन सीएमओ डा. एसएन दूबे 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. जीसी पाठक ने बताया कि जो भी रिपोर्ट महानिदेशालय को भेजी गई थी, वह तत्कालीन सीएमओ डा. एसएन दूबे की ओर से भेजी गई थी। वे 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। नोटिस के जवाब में उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर आगे की प्रकिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed