फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The survey for the new power station

नए बिजली स्टेशन के लिए हुआ सर्वे

Sun, 27 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Sun, 27 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
The survey for the new power station
बिजली - फोटो : amar ujala
मऊ जनपद की बिजली व्यवस्था में और अधिक सुधार को लेकर जल्द ही जनपद को एक नए और जनपद का पहला 220 केवी सब स्टेशन का तोहफा मिल सकता है। शासन के निर्देश पर 220 केवीए सब स्टेशन निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता की जांच की जा रही है। इसके लिए बिजली महकमा के अधिकारियों द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित 132 केवीए सब स्टेशन परिसर में 220 केवीए सब स्टेशन निर्माण के लिये उपलब्ध भूमि और नक्शा बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। सब कुछ ठीक रहा तो शासन द्वारा जल्द ही इसके निर्माण की मंजूरी प्रदान की जा सकती है। 
विज्ञापन


नए 220 केवी सब स्टेशन के निर्माण के बाद मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के अलावा पूरे जनपद में बिजली वितरण व्यवस्था में और अधिक सुधार होने की उम्मीद बढ़ गई है। जनपद की बिजली व्यवस्था में और अधिक सुधार होने की संभावनाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। जनपद में बिजली सुधार के लिए एक नए 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र निर्माण की कवायद शुरू हो चुकी है। शासन के निर्देश पर मुहम्मदाबाद गोहना में जनपद में  एकमात्र 220 केवी सब स्टेशन के निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


कस्बा के 132 केवी बिजली स्टेशन परिसर में इस नए सब स्टेशन के निर्माण को लेकर जमीन की उपलब्धता को लेकर रिपोर्ट शासन में भेजी जा चुकी है। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में एक 132 केवीए सब स्टेशन के अलावा एक दर्जन से अधिक 33/11 सब स्टेशन का निर्माण कराया गया है। इसमें से चार नए सब स्टेशन का निर्माण पिछले साल ही पूरा हुआ है और कुछ का निर्माण प्रगति पर है। अभी तक मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के 132 केवीए स्टेशन से तहसील क्षेत्र के नौ 33/11 सब स्टेशनों को आपूर्ति दी जाती है जबकि मुहम्मदाबाद गोहना के 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र को आजमगढ़ स्थित 220 केवीए से बिजली मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए बिजली स्टेशन के निर्माण के बाद क्षेत्र के अलावा पूरे जनपद की बिजली आपूर्ति में सुधार होना लाजिमी है। नए 220 केवीए सब स्टेशन निर्माण के बारे में पूछे जाने पर पारेषण प्रणाली के अवर अभियंता रजनीश कुशवाहा ने बताया कि कस्बा के 132 केवी सब स्टेशन परिसर में इसके निर्माण के बारे में शासन द्वारा मांगी गई रिपोर्ट पर जांच कर जमीन की उपलब्धता के बारे में रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed