{"_id":"8d46a9d419444b4a5e1ec183c9e5dfa2","slug":"the-state-government-is-conscious-about-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार ने महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार ने महिलाओं को किया जागरूक
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 28 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव साफिया परवीन ने सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील है। उनके लिए हेल्पलाइन नंबर लागू करने के साथ ही कई तरह की योजनाएं चलाईं। जिससे कि महिलाओं का सम्मान बरकरार रहे और वे सशक्तीकरण की तरफ अग्रसर हों।
गुरुवार को पीडब्लूडी डाक बंगला पर आयोजित प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव साफिया परवीन ने कहा कि सपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए 1090 नंबर लांच किया, जिसका लाभ उठाकर आज हर महिला अपने को सुरक्षित महसूस करती हैं। कहा कि इसके अलावा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई गईं।
बेटियों को आगे बढ़ने के लिए कई योजनाएं चलाई गईं। सपा सरकार ने कन्या विद्याधन से लेकर महिलाओं के लिए 102 नंबर एंबुलेंस भी लांच किया। इससे गर्भवती महिलाओं को हर प्रकार की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक वर्ग की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां का कार्यक्रम चलाकर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि वह संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्य कर रही हैं। जिलाध्यक्ष संध्या यादव ने कहा कि महिलाओं से संबंधित योजनाओं को लेकर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।
महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक किया जा रहा है। हर प्रकार की सुविधाओं के लिए महिलाओं को आगे आकर प्रदेश सरकार का हौसला बढ़ाना चाहिए। सपा सरकार महिला हितैषी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूनम तिवारी, हुमैरा खातून, रुही अख्मल, संगीता दुबे, जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, एमएलसी रामजतन यादव आदि उपस्थित रहे।