फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The son of the councilor broke into the shop and beat him

सभासद के बेटे की दुकान में घुसकर पिटाई

Mon, 06 Jul 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
The son of the councilor broke into the shop and beat him
चिरैयाकोट। नगर पंचायत मोलनागंज मुहल्ले की सदस्या राजकुमारी के सर्राफा कारोबार करने वाले पुत्र मनोज कुमार वर्मा की कुछ मनबढ़ों ने दुकान में घुसकर सोमवार की दोपहर पीटाई कर दी। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सभासद ने थाने में प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें चार लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन

मनोज की सराफा की दुकान बाजार में पुलिस बूथ से 100 मीटर की दूरी पर एक कटरे में है। वह सोमवार की दोपहर 12 बजे अपनी दुकान में बैठकर एक सोने का मंगलसूत्र बना रहा था । इसी बीच दो बाइकों पर सवार चार लोग आए और दुकान के भीतर घुस कर मनोज को लात घूसों से पिटाई कर दी। सूचना पाकर एसओ रूपेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा और लोगों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

घटना का कारण नगर पंचायत सदस्य के बेटे की ओर से नगर पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों का विरोध करना बताया जा रहा है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मारने पीटने, 22 हजार रुपये, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाला लूटने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है। मनोज कुमार वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मैंने नगर पंचायत के ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ घोटाले से संबंधित उच्चाधिकारियों सें जांच की मांग कुछ दिन पहले किया था। इससे नाराज चार लोग दुकान पर चढ़ आये और शिकायत को वापस लेने की धमकी देते हुए मारपीट और तोड़फोड़ की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस बाबत एसओ रुपेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed