फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The slogan of 'Bol Bam is Shiva, you are the support'.

‘बोल बम का नारा है शिवा तू ही सहारा है’

Mon, 09 Aug 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
The slogan of 'Bol Bam is Shiva, you are the support'.
मऊ अपने परिवार की खुशहाली तथा अच्छी बारिश की कामना को लेकर श्रद्धालुओं ने सावन माह के तीसरे सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के शिवालयों तथा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालुओं ने घरों पर ही पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन किया।
विज्ञापन

शिवभक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान कर भगवान से परिवार की खुशहाली की कामना की। प्रमुख शिव मंदिरों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

। मान्यताओं के अनुसार देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर में योगशक्ति से अपने शरीर का त्याग कर दिया था। अपने शरीर का त्याग करने से पूर्व देवी ने महादेव को हर जन्म में पति के रुप में पाने का प्रण किया था। अपने दूसरे जन्म में देवी सती ने पार्वती के नाम से हिमालय और रानी मैना के घर में जन्म लिया। इस जन्म में देवी पार्वती ने युवावस्था में सावन के माह में निराहार रहकर कठोर व्रत किया। यह व्रत उन्होंने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किए। भगवान शिव पार्वती से प्रसन्न हुए और बाद में यह व्रत सावन के माह में विशेष रुप से रखे जाने लगे। इसी मान्यता के तहत सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर परिवार की खुशहाली तथा अच्छी बारिश की कामना को लेकर श्रद्धालु शिवभक्ति में जुटे रहे। ऐसे में नगर के मंदिरों तथा शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं नगर के पक्का पोखरा शिवमंदिर, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी सहित विभिन्न मंदिरों पर भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का रेला लगा रहा। गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले कांवरिए सोमवार को पैदल ही वापस लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। उधर कई मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। वहीं भक्तों ने घर पर भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed