फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The shelter was found to be dirty, with inadequate drinking water and green fodder.

Mau News: आश्रय स्थल पर मिली गंदगी, पेयजल और हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी

Sun, 20 Sep 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The shelter was found to be dirty, with inadequate drinking water and green fodder.
वलीदपुर। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के ग्राम पंचायत तिलसवां के अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं मिलीं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आश्रय स्थल पर स्वच्छता, पेयजल और हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। पशुओं को खिलाने के लिए रखा गया पशु आहार और नमक भी कई माह पुराना पाया गया।
निरीक्षण के समय कोई केयरटेकर उपस्थित नहीं था। देखभाल के अभाव में कई गोवंश बीमार अवस्था में मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी गोवंशों के लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

सीडीओ ने संबंधित केयरटेकरों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्हें नियमित रूप से आश्रय स्थल पर उपस्थित रहकर गोवंशों की देखभाल सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण में मिली कमियों पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और केयरटेकरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed