फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The session will start between chaos

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू होगा सत्र

Thu, 30 Jun 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 30 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
 ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से शिक्षा सत्र अव्यवस्थाओं के बीच शुरू होगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक माह तक चली तैयारी आधी अधूरी ही नजर आ रही है। अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं हो सकी हैं। अधिकांश विद्यालयों में हैंडपंप प्रदूषित पानी उगल रहे हैं। यही नहीं बने शौचालयों की साफ सफाई की व्यवस्था न होने से अधिकांश बेकार पड़े हैं। हालत यह है कि अभी तक बच्चों पुस्तकें भी नहीं आयी हैं।
विज्ञापन



 जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। गर्मी की छुट्टी के बाद एक जुलाई से शिक्षा सत्र शुरू हो रहा है। आरटीई  के तहत विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं बिजली, पेयजल आदि सुविधाओं को बहाल किया जाना है। अधिकांश परिषदीय विद्यालयों मेें शौचालय निष्प्रयोज्य पड़े हैं। शौचालयों की सफाई तथा पानी की समुचित व्यवस्था न होने से ताला ही लटका रहता है। ऐसे में बालिकाओं को बाहर जाना पड़ता है। इसी तरह पेयजल की भी स्थिति ठीक नहीं है। प्रत्येक ब्लाक में दर्जनों विद्यालयों में इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब पड़े हैं।  अधिकांश विद्यालयों में हैंडपंप खराब पड़े हैं या प्रदूषित पानी उगल रहे  हैं।
विज्ञापन



अप्रैल माह में विभाग की ओर से 150 हैंडपंपों को रिबोर कराने की सूची जल निगम को भेजकर इतिश्री कर लिया। विभाग की ओर से शौचालय के लिए पंचायती विभाग, हैंडपंपों के लिए जल निगम आदि विभागों को पत्र जारी कर इतिश्री कर लिया।  प्रत्येक स्कूलों में महकमे की ओर से मेंटीनेंस के नाम पर पांच हजार से आठ हजार रुपये भी दिया जाता है। लेकिन सब कागज में ही खर्च कर दिया जाता है। इस बारे में मंडलीय सहायक निदेशक डॉ. विजय प्रताप सिंह का कहना है कि समस्त विद्यालयों में बिजली, पेयजल, शौचालय     सहित विभिन्न सुविधाओं को बहाल करने के लिए बीएसए को निर्देेश दिया गया है।  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 100 से अधिक छात्र संख्या हैं। वहां कंप्यूटर की सुविधा प्रदान की गई है। अधिकांश विद्यालयों पर बिजली की सुविधा व सुरक्षा न होने से कंप्यूटर शो पीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed