फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The servant had killed the old lady for the jewelry.

गहनों के लिए नौकर ने की थी वृद्धा की हत्या

Thu, 02 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The servant had killed the old lady for the jewelry.
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में हुई महिला की हत्या के संबध में पुलिस लाइन में प्रेसवार्? - फोटो : MAU
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या उसके नौकर ने ही महज डेढ़ लाख रुपये के लिए की थी। उसने यह गहने तंत्र-मंत्र के नाम पर वृद्धा से ले रखा था। वृद्धा के बेटे और बहू घर आने वाले थे इसलिए वृद्धा गहने मांग रही थी। नौकर गहनों को गिरवी रखकर लिए रुपये खर्च कर चुका था। हत्याकांड का खुलासा बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने पुलिस लाइन सभागार में किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सलाहाबाद मोड़ के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने 25 मई को हरपुर निवासी बुजुर्ग महिला गीता की हत्या करने का राज उगला। बताया कि गीता के घर पर वह पिछले छह महीने से रहकर उनकी देखभाल कर रहा था। उसने गृहस्वामिनी से तंत्र-मंत्र के नाम पर दो जोडी पायल, एक जोड़ी कान का टॉप्स, एक जोडी कान का चेन, एक मंगलसूत्र, एक लाकेट एक चैन लेकर गिरवी रख दिया था और उससे मिले रुपये खर्च कर दिए थे। वृद्धा के बहू बेटे आने वाले थे इसलिए वह गहने मांग रही थी। उसने वृद्धा को विश्वास दिलाया कि आधी रात्रि में पूजा करा कर वह गहनों को आलमारी में रख देगा। पूजा-पाठ के नाम पर उसने 25 मई की रात वृद्धा को गला दबा कर मारने की कोशिश की लेकिन उनका सिर बेड में लगे लोहे से टकरा गया जिससे उनकी मौत हो गई। उसने चोरी का रूप देने के लिए आलमारी में पडे साड़ी, कपड़ों को इधर-उधर बिखेर दिया और भाग गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आभूषण और एक मोबाइल बरामद किया। बेटे और बहू ने गहनों की शिनाख्त की। एसपी ने बताया के पकड़ा गया आरोपी प्रदीप कहार निवासी लक्खूपुर मुसहरिया थाना सरायलखंसी के विरुद्ध कुछ धाराएं बढ़ाकर उसका चालान कर दिया गया। वह मूल रूप से गाजीपुर जिले के सैदपुर थाने के मलिकपुर का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed