{"_id":"6982346ab79e54e20d0efa6f","slug":"the-secretary-who-authorized-the-payment-without-the-heads-signature-has-been-suspended-mau-news-c-295-1-mau1002-140318-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बिना प्रधान का हस्ताक्षर कराए भुगतान करने वाला सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बिना प्रधान का हस्ताक्षर कराए भुगतान करने वाला सचिव निलंबित
विज्ञापन
बिना प्रधान का हस्ताक्षर कराए विकास कार्य कराने और भुगतान मामले में पिढ़उथ सिंहपुर के सचिव संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मामला बड़राव ब्लॉक का है। प्रधान सुशीला देवी ने पत्रक देकर डीएम से जांच की शिकायत की थी।
डीएम ने टीम गठित करके शिकायत की जांच कराई। जांच टीम ने पाया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए किसी भी विकास कार्यों के अभिलेख पर प्रधान के हस्ताक्षर नहीं थे। सचिव ने केवल खुद के हस्ताक्षर से खड़ंजा, नाली, हैंडपंप रिबोर, स्ट्रीट लाइट आदि कार्य होना दिखाया है।
जिला पंचायतीराज अधिकारी कुमार अमरेंद्र ने बताया कि टीम ने केवल अभीलेखों की जांच की है, जिसमें सचिव दोषी पाए गए हैं। ये कार्य वास्तव में कराए गए हैं या नहीं इसकी जांच बाकी है। यदि जांच में बिना कार्य कराए भुगतान होना पाए जाने पर सरकारी धनराशि गबन मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए रिकवरी कराई जाएगी।