{"_id":"685d9636fb4195f932096706","slug":"the-secondary-education-department-will-conduct-a-survey-of-students-who-have-left-their-studies-after-class-8-mau-news-c-295-1-svns1028-129753-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों का सर्वेक्षण कराएगा माध्यमिक शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों का सर्वेक्षण कराएगा माध्यमिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण कराएगा। इसके बाद पढ़ाई छोड़ने के कारणों को दूर कराकर बच्चों का कक्षा नौ में प्रवेश कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश चल रहा है, लेकिन माध्यमिक विद्यालयों में आठवीं उत्तीर्ण बच्चों को नौवीं कक्षा में दाखिला दिलाने की कवायद तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की तर्ज पर अब माध्यमिक स्तर से भी आठवीं उत्तीर्ण बच्चों का सर्वे कराया जाएगा। सर्वेक्षण के जरिए कक्षा आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वालों विद्यार्थियों और उनके परिजनों से पढ़ाई छोड़ने का कारण जाना जाएगा। कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद कक्षा नौ में किस विद्यालय में प्रवेश लिया है, इसकी सूची तैयार की जाएगी। प्रवेश नहीं लिया है तो कारणों को जाना जाएगा। जो सर्वेक्षण करेगा, वह शिक्षक परामर्शदाता का कार्य करते हुए बच्चों को कक्षा नौ में प्रवेश कराने का हर संभव प्रयास करेंगा।
बीएसए और डीआईओएस आपस में तालमेल स्थापित कर पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों का अगली कक्षा में दाखिला कराएंगे। बीएसए उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों से आठवीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की सूची डीआईओएस से साझा करेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग कक्षा नौ में विद्यार्थियों की नामांकन की जांच करेंगे। बीईओ ब्लॉक स्तर पर सूची को सुरक्षित रखेंगे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि सभी राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों मेें नौवीं कक्षा में शत प्रतिशत नामांकन कराने के मामले में प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है।