फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The roads of the wards are in bad condition, it is difficult to walk

Mau News: वार्डों की सड़कें बदहाल, चलना हुआ दुश्वार

Mon, 06 Mar 2023 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
The roads of the wards are in bad condition, it is difficult to walk
नगर में वार्डों की कई सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। इन पर चलना दुश्वारियों भरा है। इनमें बड़े-बड़े गड्ढे हादसे का सबब बन रहे हैं। जलनिकासी न होने से इन गड्ढों मे गंदा पानी जमा हो जा रह है। कब हादसा हो जाए कहा नहीं जा सका। उधर, वित्तीय वर्ष बीतने में भी 26 दिन शेष हैं। ऐसे में अधिकारी इन सड़कों की मरम्मत कराने में रुचि नहीं ले रहे। जिससे वार्डवासियों में नाराजगी है। नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में कई गलियों की सड़कें जर्जर हाल में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते आए दिन राहगीर तथा वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। इसी तरह भीटी पुल के नीचे से सिकटिया मार्ग पर भी गड्ढे हैं। इस मार्ग पर छह से अधिक काॅलेज हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे हो जाने से छात्रों को आने जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। हट्ठीमदारी मुहल्ले के कई गलियों को जाने वाली सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से उचित रख रखाव न होने से सड़क बद से बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के इकबाल अहमद, रविद्र कुमार, परशुराम सिंह, मनोज यादव, शिवनारायण वर्मा ने बताया कि नगर पालिका सहित प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायत पत्र दिया गया, बावजूद अब तक सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका। ऐसे में आवागमन के लिए लोगों को अन्य मार्गों का चयन करना पड़ता है। यही हाल नगर के अन्य मुहल्लों की सड़कों का भी है। नगरपालिका के अधिकारियों की इस लापरवाही पर वार्डवासियों में खासी नाराजगी है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया किनगर क्षेत्र के 45 वार्डो में बनी सड़कों का सर्वे करा लिया गया है। कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। नए वित्तीय सत्र में सड़कों पर मरम्मत तथा निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed