फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The road names-Nishan Mitt

मिट गए सड़क के नामों-निशां

Sun, 25 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Sun, 25 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
The road names-Nishan Mitt
घोसी से मधुबन जाने वाली जर्जर सड़क पर हुआ जलजमाव।
जिले में प्रधान मंत्री सड़क योजना और लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से कई सड़कें बनाई गईं। प्रधानमंत्री सड़क योजना से जिले के सभी नौ ब्लाकों में कुल 37 सड़कें बनाई गई हैं। इनके अलावा लोकनिर्माण खंड की ओर से भी कई सड़कें बनाई गई हैं। इनमें से अधिकांश की हालत काफी दयनीय है। अप्रैल से लेकर मई के बीच बनी कई सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। पुलों के पास बनाए गए कई रोड धंस गए हैं। स्थिति यह है कि चार पहिया वाहन निकलना असंभव हो गया है किसी प्रकार से दो पहिया वाहन पार हो पा रहे हैं। इन सड़कों पर कुल लगभ 23.49 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।  
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग से बनी जिले के परदहा ब्लाक के सलाहाबाद इटौरा, इटौरा रोड से सलाहागाद गांव, सलाहाबाद से बेलचौरा, हाईवे 29 से एसपी आफिस सलाहाबाद, हाईवे 29 से दूरदर्शन मार्ग, हाईवे 29 से ताजोपुर पनियरा मार्ग, मऊ से सरवां रोड,  टौंस नदी पर बना ढेकुलियाघाट पुल का एप्रोच रोड, रानीपुर ब्लाक के अंतर्गत खुरहट से दस किलोमीटर लंबा खुरहट बाजार से रानीपुर रोड, भुसुवा करहा मार्ग, हलधरपुर साहूपुर चौराहा मार्ग, कुसुम्हा सिपाह मार्ग, अमिला दरगाह मार्ग, दुबारी परसिया मार्ग,
विज्ञापन


दुबारी बिंदटोलिया, दुबारी मोलनापुर, गजियापुर से मर्यादपुर, अहिरूपुर से लौवासाथ, कोपागंज कसारा मार्ग, जयरामगढ़ नकटा मार्ग, कोपागंज भातकोल मार्ग, डांड़ी सहरोज बरलाई मार्ग में बक्तावरघाट में मई महीने में बनी नई एप्रोच रोड धंस गईं है। यहां से केवल मोटरसाइकिलें ही जा पा रही हैं। घोसी नदवासराय मार्ग नदवासराय बाजार और भिखारीपुर बाजार में पानी लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भैरोपुर मधुबन रोड , मर्यादपुर चंद्रापार, बजहादुर चंद्रापार मार्ग, घोसी मधुबन मार्ग पर जामडीह और सिपाह बाजार में एक किलोमीटर लंबाई में सड़क पूरी तरह टूट गई है। धवरियासाथ कुर्थीजाफर बरलाई मार्ग, आफिसर्स कालोनी से झझवा मार्ग पर पानी लगा हुआ है। जिले का महत्वपूर्ण रोड मऊ  मधुबन शहीद रोड में कई स्थानों पर लगभग छह किलोमीटर की लंबाई में सड़क बदहाल है। इससे लोगों को भ्‍ाारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed