Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The ritual will continue for four days starting today with Nahay-Khaay.

Mau News: आज से नहाय-खाय के साथ चार दिनों तक चलेगा अनुष्ठान

Fri, 13 Nov 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The ritual will continue for four days starting today with Nahay-Khaay.
छठ पूजा के लिए सज रहा नगर का विसर्जन घाट, बनी पूजा बेदियां।स्रोत- सोशल मीडिया
मऊ। लोकआस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार से पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू होने जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन और पवित्र अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

महापर्व के पहले दिन शुक्रवार को नहाय-खाय का अनुष्ठान होगा। इस दिन व्रती पवित्र नदियों या घरों में स्नान करने के बाद शुद्ध घी में बनी कद्दू (लौकी) की सब्जी, अरवा चावल और चने की दाल का प्रसाद ग्रहण कर व्रत का संकल्प लेंगे। इसके साथ ही पर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखेंगे और शाम को मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ की खीर (रसियाव) और रोटी का प्रसाद तैयार करेंगे।
विज्ञापन

छठी मैया को भोग लगाने के बाद व्रती यह प्रसाद ग्रहण करेंगे और इसके साथ ही उनका 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। पर्व के तीसरे दिन रविवार को शाम को व्रती नदी, तालाब या कृत्रिम घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। चौथे दिन सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ के लिए जिले के बाजारों में पूजा सामग्री, सूप, दउरा, और फलों की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। मऊ शहर और दोहरीघाट में नदी किनारे प्रशासन और स्थानीय समितियों द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

मऊ महादेव घाट, विसर्जन घाट, हनुमानघाट, बच्चनघाट, बमघाट, मडैयाघाट, सत्तीघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजन-अर्चन के लिए जुटेगी। शहर के ब्रह्मस्थान पोखरा, पुलिस लाइन पोखरा, बरपुर पोखरा, शीतला माता धाम पोखरा पर भी छठ पूजा का महापर्व मनाया जाएगा।

छठ पूजा के लिए सज रहा नगर का विसर्जन घाट, बनी पूजा बेदियां।स्रोत- सोशल मीडिया

छठ पूजा के लिए सज रहा नगर का विसर्जन घाट, बनी पूजा बेदियां।स्रोत- सोशल मीडिया

छठ पूजा के लिए सज रहा नगर का विसर्जन घाट, बनी पूजा बेदियां।स्रोत- सोशल मीडिया

छठ पूजा के लिए सज रहा नगर का विसर्जन घाट, बनी पूजा बेदियां।स्रोत- सोशल मीडिया

छठ पूजा के लिए सज रहा नगर का विसर्जन घाट, बनी पूजा बेदियां।स्रोत- सोशल मीडिया

छठ पूजा के लिए सज रहा नगर का विसर्जन घाट, बनी पूजा बेदियां।स्रोत- सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed