{"_id":"57ed52d14f1c1b8167574edf","slug":"the-response-from-all-sides-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाबी कार्रवाई से हर ओर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाबी कार्रवाई से हर ओर खुशी
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई से हर ओर खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवादियों द्वारा उड़ी में भारतीय सैनिकों हमला किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई में इंडियन आर्मी द्वारा पीओके में घुसकर सर्जिकल आपरेशन चलाकर कई आतंकवादियों को मार गिराए जाने की घटना को लेकर जगह-जगह खुशी एवं जश्न का माहौल रहा। इस दौरान कई स्थानों पर पटाखे छोड़े गए वहीं मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। सभी ने एक स्वर से भारत की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि पाक के साथ इसी प्रकार का जवाब होना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जैसे ही सूचना मिली कि भारत ने जवाबी कार्रवाई में कई आतंकवादियों को मार गिराया है। हर लोगों ने राहत की सांस ली और खुशी व्यक्त की। भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एवं पटाखा छोड़कर खुुशी मनाई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अरमनाथ दुबे, डा. एचएन सिंह, संतोष सिंह, अखिलेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्ता, रामाश्रय मौर्य, यादवेंद्र प्रताप सिंह, मृगेंद्र राय, कृष्णकांत राय, आशीष चौधरी, एकलव्य सिंह, सुबाष गुप्ता, दिव्येंदु राय आदि शामिल रहे।
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी कैम्पों को नष्ट करने और बिना किसी क्षति के सुरक्षित वापस सही सलामत आर्मी के जवानों को वापस आने की जानकारी होने पर जगह-जगह जश्न का माहौल रहा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मंडल अध्यध रामाधीन पांडेय के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान बीजेपी नेता डा. एचएन सिंह ने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है प्रधानमंत्री के इस कदम की प्रशंसा होनी चाहिए। साथ ही कहा कि पाक को अब जाकर कड़ा संदेश दिया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान ऋषिराज मिश्रा, संतोष राय, पूर्य चेयरमैन गुलाबचंद गुप्ता, रविंद्र वर्मा पंकज मद्धेशिया, भोला रंगवा, मोती चौहान, मुन्नर चौहान, विनय जायसवाल, बसंत जायसवाल, मारकंडे राय आदि उपस्थित रहे।