{"_id":"683f3ea59651621b0908fd92","slug":"the-railway-crossing-remained-closed-for-nine-hours-causing-a-huge-traffic-jam-mau-news-c-295-1-svns1028-128770-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नाै घंटे बंद रही रेलवे क्राॅसिंग, लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नाै घंटे बंद रही रेलवे क्राॅसिंग, लगा भीषण जाम
विज्ञापन
पिपरीडीह। वाराणसी-भटनी रेल मार्ग स्थित पिपरीडीह रेलवे क्राॅसिंग पर रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए सोमवार की रात करीब दस बजे से सुबह छह बजे तक रेलवे की तरफ से कार्य होने से फाटक सुबह सात बजे तक बंद रहा। इस दौरान पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। क्राॅसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक खुला तो कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई। रेलवे क्राॅसिंग बंद होने के कारण सुबह सात बजे तक पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ लगभग एक किलोमीटर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
जिसमें ट्रक, बस, ऑॅटो, जीप सहित विभिन्न वाहन फंसे रहे। जिससे राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं रेलवे कर्मचारियों द्वारा पहले से ही राहगीरों को जागरूक करने के लिए रेलवे क्रासिंग पर आवागमन बाधित का बैनर टांग दिया गया था। इस मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन रैकवारेडीह नायकडीह, मरदह होते हुए और इटौरा महराबंधा, कुशमौर होते हुए जिला मुख्यालय के लिए निकले।
बालनिकेतन रेलवे फाटक खराब, लोगों को हुई दिक्कत
मऊ। नगर के बालनिकेतन रेलवे फाटक मंगलवार को खराब होने के चलते लोगाें को परेशान होना पड़ा। वहींं करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे कर्मचारियों द्वारा फाटक को ठीक किया गया। जिसके बाद आवागमन सुचारू हुआ। मऊ के बाहरी हिस्से को शहर के भीतरी इलाके से जोड़ने के मुख्य मार्ग पर बालनिकेतन की सड़क पर रेलवे फाटक मौजूद है। जिससे राहत के लिए सरकार द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके कारण लोगाें को परेशानी हो रही है। लेकिन मंगलवार की सुबह 10 बजे बालनिकेतन रेलवे फाटक खराब हो गया। जिसके बाद फाटक पर वाहनों की कतार लग गई। लोगों ने सोचा की ट्रेन के जाने के बाद रेलवे फाटक खुल जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रेलवे कर्मचारियाें द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में उसे सही किया गया।