बिजली कटौती का किया विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के सठियांव चीनी मिल में आयोजित सभा में 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था। लेकिन बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार का सुधार नहीं आ रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
नाम मात्र बिजली मिल रही है। इससे गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। बिजली नहीं मिलने से खेती-किसानी के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। गोठा विद्युत उपकेंद्र से दोहरीघाट क्षेत्र में पूरे दिन आपूर्ति बाधित रहती है। रात में एक बजे आपूर्ति बहाल की जाती है। दर्जनों बार बिजली के अप डाउन होने से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली समस्या का निस्तारण जल्द नहीं किया गया तो हम व्यापक पैमाने पर आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे। इसके बाद प्रदेश के राज्यपाल को 16 घंटे विद्युत आपूर्ति करने सहित विभिन्न मांगों का फैक्स भेजा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, अशोक वर्मा आशीष शर्मा, केशभान मौजूद रहे।