{"_id":"635190550704c5758426011a","slug":"the-promising-people-of-the-district-waved-the-flag-mau-news-vns6800865174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के होनहारों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के होनहारों ने लहराया परचम
विज्ञापन
वीरेंद्र प्रताप सिंह।पीसीएस में चयनित
- फोटो : MAU
कोपागंज। यूपीपीएससी की राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 में क्षेत्र के कई प्रतिभाओं ने सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुुआ है। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के भेलाबांध निवासी मधु यादव पुत्री स्व. स्वामीनाथ यादव का चयन जीआईसी में प्रधानाचार्य के पद पर हुआ है। मधु यादव ने हाईस्कूल 2001, इटरमीडिएट 2003, बेगम खैर गर्ल इंटर कालेज बस्ती से किया। बीए वर्ष 2006, एमए 2008 मेें पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर से किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है पिता स्वामीनाथ यादव सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता थे। मधु यादव वर्तमान में सहायक अध्यापक राजकीय हाईस्कूल समशा तरहा बहराइच में कार्यरत हैं। मधु का कहना था कि उच्च पदों पर पहुंचना एक मात्र सपना है।
इसी क्रम में पारा मुबारकपुर निवासी दिनेश कुमार यादव पुत्र बृजलाल यादव का चयन प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज के पद पर हुआ है। दिनेश कुमार इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई बापू इंटर कॉलेज कोपागंज, स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई इलाहाबाद विवि प्रयागराज से हुई है। इन्होंने वर्ष 2014 में यूजीसी नेट इतिहास विषय से उत्तीर्ण किया हैं। वर्तमान में वह वर्ष 2008 से अद्यतन सत्यराम जनता इंटर कॉलेज ,कल्याणपुर में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं मित्रगण को दिया। क्षेत्र के सोड़सर निवासी ओम प्रकाश राय पुत्र राजेंद्र राय का चयन प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज के पद पर हुआ है। ओम प्रकाश राय ग्राम सोडसर थाना कोपागंज के निवासी हैं। इनकी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई डीएवी इंटर कॉलेज तथा स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विवि प्रयागराज से हुई है। स्नातकोत्तर की पढ़ाई साहू जी महराज यूनिवर्सिटी कानपुर से किया है। वर्तमान में वह वर्ष 2013 से श्री रघुराज इंटर कालेज शाहजहांपुर में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं मित्रगण को दिया है। फतहपुर मंडाव: ब्लाक क्षेत्र के उसुरी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह यादव ने पीसीएस 2021 में नायब तहसीलदार वर्ग में 18वीं रैंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। धर्मेंद्र ने काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से बीए उत्तीर्ण किया। इसके बाद एमए इग्नू से पास किया। पीसीएस की तैयारी के लिए दिल्ली में कोचिंग की। लगातार चार बार से असफलता मिलने पर भी हार नहीं मानी। परिवारजनों ने हौसलाअफजाई किया, अंतत: पांचवीं बार के प्रयास में सफलता मिली। धर्मेंद्र का चयन बिहार पीसीएस में भी हो गया है। इनके पिता पुलिस विभाग में सब इंसपेक्टर हैं। धर्मेद्र सिंह यादव का कहना था कि असफलता मिलने पर हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। परीक्षा में मिली कमियों को दूर कर अनुशासित होकर कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता मिलना तय है। मुहम्मदाबाद गोहना: स्थानीय तहसील क्षेत्र के बनियापार गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह का पीसीएस के पीईएस संवर्ग में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। वीरेंद्र प्रताप सिंह का चयन गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर हुआ है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय हुई। इंटर की परीक्षा कस्बा के टाउन इंटर कॉलेज से पास होने के बाद प्रयागराज विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि ली। इनके पिता शिव सागर सिंह प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक और माता चिंता सिंह गृहिणी हैं। बढुआगोदाम: क्षेत्र के जयसिंहपुर के निवासी राकेश कुमार सिंह का चयन उप्र लोक सेवा आयोग 2021 की परीक्षा में राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के पद पर हुआ है। इनके पिता अपर जिला सहकारी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं।

दिनेश कुमार यादव।पीसीएस में चयनित- फोटो : MAU

मधु यादव।पीसीएस में चयनित- फोटो : MAU

ओमप्रकाश राय।पीसीएस में चयनित- फोटो : MAU

राकेश कुमार सिंह।पीसीएस में चयनित- फोटो : MAU
विज्ञापन