फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The program of electoral roll of the body continued

निकाय के निर्वाचक नामावली का कार्यक्रम हुआ जारी

Thu, 27 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The program of electoral roll of the body continued
राज्य निर्वाचन आयोग उप्र लखनऊ की ओर से नगर निकाय के निर्वाचक नामावली का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 31 अक्तूबर तक होगा। नामावली के निरीक्षण और दावों एवं आपत्तियां के लिये एक नवंबर से सात नवंबर तक का समय है।
विज्ञापन

दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण आठ नवंबर से 12 नवंबर तक होगा। पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल तक सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 14 नवंबर से 17 नवंबर तक होगी। अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 18 नवंबर तक होगा।
विज्ञापन

मतदाता अपना नाम सम्मिलित किए जाने के लिए एक नवंबर से चार नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण किया जायेगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा बढ़ायी नहीं जाएगी। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed