फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The professors warned to intensify the movement

प्राध्यापकों ने आंदोलन को तेज करने का दिया अल्टीमेटम

Tue, 06 Apr 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
The professors warned to intensify the movement
मऊ। अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित (संविदा) शिक्षक संघ के बैनर तले प्राध्यापकों का डीसीएसके पीजी कालेज में धरना मंगलवार को 22वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरना सभा में शिक्षक नेताओं ने कहा कि लगातार धरना प्रदर्शन के बाद भी महाविद्यालय प्रबंध समिति की ओर से वेतन वृद्धि को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। धरने को तोड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जब अल्प वेतनभोगी यूजीसी योग्यताधारी कुलपति से अनुमोदित शिक्षक अपने वेतन व भविष्यनिधि की मांग करता है तो उसे निकम्मा बताकर संवैधानिक आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो प्राध्यापक आंदोलन तेज करेंगे। धरने में डॉ. एसपी सिंह दीक्षित, डॉ. जफर अहमद, डॉ. रफीक अहमद, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. घनश्याम दुबे, डॉ. प्रशांत पांडेय, डॉ. बृजेंद्र सिंह, मनोज उपाध्याय और डॉ. निशा रानी सिंह शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed