फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The process of admission to graduation in the colleges of the district has started

Mau News: जिले के महाविद्यालयों में स्नातक में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The process of admission to graduation in the colleges of the district has started
मऊ। यूपी बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। सीबीएसई का रिजल्ट आने वाला है। ऐसे में स्नातक कक्षाओं में दाखिले की समस्या से छात्र छात्राओं को गुजरना होगा। छात्र-छात्राएं महाविद्यालयों में अपने पसंद के संकाय में प्रवेश पाने के लिए पहुंचने लगे हैं। जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर एडमिशन लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में राजकीय महिला महाविद्यालय बगली पिजड़ा, संत गणिनाथ राजकीय पीजी काॅलेज, नगर स्थित डीसीएसके पीजी काॅलेज, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी काॅलेज भुड़सुड़ी, सर्वोदय पीजी काॅलेज घोसी, जनता पीजी काॅलेज रानीपुर सहित 150 मान्यता प्राप्त महाविद्यालय हैं। राजकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में लगभग चार हजार सीटें हैं। जबकि जिले में यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में 31267 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए छात्रों की पहली पसंद राजकीय महाविद्यालय और एडेड काॅलेज होती है। इसके बाद स्ववित्त डिग्री काॅलेजों में एडमिशन की बारी आती है।
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग मैथ ग्रुप और बायो ग्रुप की सुविधा एक मात्र संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना में है। जबकि स्ववित्तपोषित योजना के तहत डीसीएसके पीजी काॅलेज में मैथ तथा बायोग्रुप की मान्यता है। वर्तमान शिक्षा सत्र में यहां ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डीसीएसके पीजी काॅलेज के प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय ने बताया कि इस वर्ष महाविद्यालय में बीबीए, एमकाम, एमए होम साइंस शुरू किया गया है। सभी संकाय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सर्वोदय पीजी काॅलेज घोसी की प्राचार्य डॉ. वंदना पांडेय ने बताया कि बीए, बीएससी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रामबचन राजकीय महिला महाविद्यालय बगलीपिजड़ा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अवनींद्र पांडेय का कहना है कि महाविद्यालय में स्नातक कला वर्ग में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed