फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The power supply is disrupted for five days

पांच दिनों से ठप है बिजली आपूर्ति

Sun, 25 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Sun, 25 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The power supply is disrupted for five days
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
बाजार के हूंसापुरा मोहल्ले में बीते पांच दिनों से  फॉल्ट के कारण बिजली की आपूर्ति ठप है। इससे नाराज होकर मोहल्ले के  लोगों शनिवार को थाने के सामने मौजूद विद्युत विभाग के कार्यालय  पर  विरोध प्रदर्शन किया। बाद में लोगों ने अवर अभियंता को पत्रक  सौंपा। आक्रोशित लोगों का कहना था कि विभाग के कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने के नाम पर रुपयों  की मांग कर रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर अविलम्ब मोहल्ले की विद्युत दुर्व्यवस्था नहीं  सुधरी तो जमकर विरोध प्रदर्शन व आंदोलन होगा।
विज्ञापन


कोपागंज  नगर पंचायत का हूंसापूरा मुहल्ले में हिन्दू-मुस्लिम की मिली जुली आबादी है। लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा  बुनकर है। स्थिति यह है कि लोकल फॉल्ट के चलते गत पांच  दिनों से पूरे मोहल्ले में अंधेरा पसरा हुआ है। लाइट न होने से जहां बुनकरों  का बुनाई का पूरा काम-धाम ठप पड़ा है ,वहीं पीने के पानी की समस्या बनी हुई  है। मुहल्लेवासियों द्वारा फॉल्ट ठीक न किए जाने को लेकर विभाग के सम्बंधित  एस डी ओ,जेई से लेकर अन्य कर्मियों दर्जनों बार शिकायतें दर्ज कराते हुए  सूचना दी गई लेकिन इसके बावजूद शिकायतों को अन सुना कर दिया गया।
विज्ञापन


इससे  मुहल्लेवासी आक्रोशित होकर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर कर्मचारियों  पर पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए थाने के पास स्थित कार्यालय का संयुक्त  संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अशोक ठाकुर के नेतृत्व में घेराव करते हुए विरोध  प्रदर्शन किया। सभी ने चेताया की लूट-खसूट बंद कर अविलम्ब फॉल्ट ठीक कर  मोहल्ले की लाइट बहाल नहीं की गई तो  निर्णायक आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शन करने वालों में  अब्दुल फहीम खा लाडले, अबू कलाम रायनी, सहनवाज, आरिफ खान, गुड्डू  अंसारी, खुर्शीद अंसारी, सफी अहमद अंसारी, कयूम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed