फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The post of specialist doctors is vacant in CHC Ratanpura

Mau News: सीएचसी रतनपुरा में रिक्त चल रहा विशेषज्ञ चिकित्सकों का पद

Fri, 27 Jun 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The post of specialist doctors is vacant in CHC Ratanpura
स्थानीय ब्लाॅक मुख्यालय पर स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। अस्पताल में एक्सरे की सुविधा होने के बाद भी मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा रहता है। लोगों की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लाॅक मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हुई तो ब्लॉक क्षेत्र के 77 गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की आस जगी।
लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा न मिलने से लोगों के सपने पर ग्रहण लग गया है। यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

यहां अधीक्षक सहित पांच चिकित्सकों की तैनाती है। विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती न होने के चलते गंभीर मरीजों को निजी चिकित्सकों की शरण लेनी पड़ती है या ब्लॉक मुख्यालय से 22 किमी दूर इलाज के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाली महिला मरीजों को होती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने से महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती है। अस्पताल में एक्सरे की सुविधा तो है लेकिन एक्स-रे टेक्नीशियन द्वारा फिल्म न होने की बात कहकर मरीजों को लौटा दिया जाता है।
जाता है। यहां स्वीपर की तैनाती न होने से प्राइवेट स्वीपर से साफ सफाई कराई तो जाती है। लेकिन सफाई में खानापूर्ति न होने के चलते अस्पताल और अस्पताल कैंपस में गंदगी का अंबार लगा रहता है।इस संबंध में में क्षेत्र के जितेंद्र यादव, अनिल सिंह, शिवशक्ति सिह,जेपी सिह, रामप्रकाश का कहना है कि यहां एक्सरे की सुविधा होने के बाद भी मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. डीके सिंह का कहना है कि सीमित संसाधन होने के बाद अस्पताल में आए मरीजों का बेहतर इलाज करने का प्रयास जारी है।
सर्जन के रूप में डॉ. सांवत कुमार की तैनाती हुई हैै। अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed