फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The portal remained locked for the sixth consecutive day, could not be purchased

लगातार छठवें दिन लाक रहा पोर्टल, नहीं हो सकी खरीद

Mon, 21 Jun 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The portal remained locked for the sixth consecutive day, could not be purchased
मझवारा (मऊ)। शासन की तरफ से बढ़ाई गई गेहूं खरीद की समय सीमा में एक दिन ही शेष रह गए हैं, लेकिन घोसी ब्लाक क्षेत्र के सेमरीजमालपुर स्थित क्रय केंद्र पोर्टल लाक होने से खरीद ठप है। किसानों से खरीदे गए गेहूं का उठान नहीं किया जा सका है। गोदाम में डंप पड़ा है। बोरा भी नहीं है। किसान क्रय केंद्र का चक्कर काट रहे हैं। खरीद कब शुरू होगी पता नहीं चल रहा है। किसानों को बरसात के मौसम में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं के बोरे भीगने से उसमें पौधे अंकुरित हो रहे हैं। क्रय केंद्र पर 200 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। अब तक 173 किसानों से 6898 कुंतल गेहूं खरीद हो सकी है। शेष किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी आला अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

सेमरीजमालपुर पीसीएफ गोदाम को गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। किसानों की मुश्किलों को देेखते हुए शासन की तरफ से गेंहू क्रय की तिथि 15 जून से 22 जून तक बढ़ा दी गई। लेकिन छठवें दिन यानि सोमवार को पोर्टल लाक रहा । इससे खरीद ठप रही। क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदे गए गेहूं का उठान न होने से गोदाम पर डंप पड़ा है। जबकि खरीद समय सीमा में एक दिन ही शेष हैं। खरीद न होने से किसानों को गेहूं खरीद योजना के लाभ से वंचित होने की चिंता सताने लगी है। इस बाबत क्रय केंद्र प्रभारी अरुण कुमार वर्मा का कहना है कि पोर्टल लाक होने से खरीद बंद है। क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदे गए गेहूं का उठान नहीं हो सका है। पोर्टल खुलने पर किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में किसान रामजीत प्रसाद ने बताया कि शासन की तरफ से 22 जून तक गेहूं खरीद की समय सीमा तो बढ़ा दिया गया, लेकिन पोर्टल लाक होने से गेहूं खरीद नहीं हो पा रही है। समय सीमा बढ़ाया जाए। वहीं किसान सूर्यकांत पांडेय ने बताया कि खरीद न होने से घर पर रखा गेहूं खराब हो रहा है। खरीद समय सीमा में एक दिन ही शेष है। पोर्टल खुलेगा या नहीं पता नहीं चल पा रहा है। आला अधिकारी आश्वासन देकर मामले को टाल दे रहे हैं। खरीद अविलंब शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लल्लन प्रसाद ने कहा कि शासन की तरफ से गेहूं खरीद समय सीमा की तिथि बढ़ा दी गई लेकिन पोर्टल लाक होने से खरीद नहीं हो पा रही है। केंद्र पर बोरा तक नहीं है। गेहूं खरीद अविलंब शुरू की जाए तो किसान अभिषेक यादव ने बताया कि धान की रोपाई होनी है, लेकिन गेेहूूं खरीद न होने से बैंक ऋण अदा नहीं किया जा सका है। गेेहूं खरीद समय सीमा बढ़ा तो दिया गया लेकिन पार्टल अब तक नहीं खुल सका है। सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed