फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The poor will continue to get free ration till September. Sixteen and a half lakh poor people of the district will get free ration till September.

सितंबर तक गरीबों को मिलता रहेगा फ्री राशनजिले के साढ़े सोलह लाख गरीबों को सितंबर तक मिलेगा फ्री राशन

Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The poor will continue to get free ration till September. Sixteen and a half lakh poor people of the district will get free ration till September.
जिले के सोलह लाख 51 हजार 711 गरीबों को फ्री राशन वितरण की पहले से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आगे भी मिलता रहेगा। केंद्र सरकार ने छह महीनों के लिए तथा प्रदेश सरकार ने तीन महीनों के लिए इन योजनाओं को आगे की ओर बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार की प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ सितंबर 2022 तक अनवरत मिलता रहेगा। जबकि प्रदेश सरकार की नियमित वितरण योजना के तहत गरीबों को आगे तीन महीनों के लिए यानी जून तक अनाज, चना, रिफाइंड और नमक के वितरण की घोषणा की गई है। इन दोनों योजनाओं के कम से कम लोकसभा चुनाव तक चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट: ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों की ब्लाकवार संख्या:
मऊ। जिले में बड़रांव ब्लाक में पात्र गृहस्थी के 124446 लाभार्थी हैं जबकि अंत्योदय के 15869 सहित कुल 140315 लाभार्थी हैं। इसी प्रकार दोहरीघाट ब्लाक में अंत्योदय 20666 और पात्र गृहस्थी के 118828 सहित कुल 139494 लाभार्थी हैं। फतेहपुर मंडाव ब्लाक में अंत्योदय 14009 पात्र गृहस्थी के 161657 सहित 176476 लाभार्थी हैं। घोसी ब्लाक में अंत्योदय 14949 और पात्र गृहस्थी के 105344 सहित कुल 27916 लाभार्थी हैं। कोपागंज ब्लाक में अंत्योदय 24553 पात्र गृहस्थी तथा 154406 सहित कुल 176959 लाभार्थी हैं। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में अंत्योदय 20671 तथा पात्र गृहस्थी के 133357 सहित कुल 154028 लाभार्थी हैं। परदहा ब्लाक में अंत्योदय के 26293 पात्र गृहस्थी के 98205 सहित कुल 114648 लाभार्थी हैं। रानीपुर ब्लाक में अंत्योदय 16442 और पात्र गृहस्थी के 135450 सहित कुल 162489 लाभार्थी हैं। रतनपुरा ब्लाक में अंत्योदय 22712 तथा पात्र गृहस्थी के 133712 सहित कुल 156474 लाभार्थी हैं। इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के लिए संचालित इन दोनों योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या 134386 है।
विज्ञापन

इनसेट: जनपद में नगरीय क्षेत्र में हैं कुल 308625 लाभार्थी
मऊ। शहरी क्षेत्र के नगर पंचायत अदरी में अंत्योदय 876 और पात्र गृहस्थी के 11376 सहित कुल 12242 लाभार्थी हैं। नगर पंचायत अमिला में अंत्योदय 631और पात्र गृहस्थी के 2480 सहित कुल 3111 लाभार्थी हैं।नगर पंचायत दोहरीघाट में अंत्योदय 758और पात्र गृहस्थी के 7258 सहित कुल 8026 लाभार्थी हैं , नगर पंचायत घोसी में अंत्योदय के 2412 और पात्र गृहस्थी के 24993 सहित कुल 27398 लाभार्थी हैं , नगर पंचायत कोपागंज में अंत्योदय 433और पात्र गृहस्थी के 21449 सहित कुल 21882 लाभार्थी हैं।नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना में अंत्योदय के 2962 और पात्र गृहस्थी के 19973सहित कुल 22935 लाभार्थी हैं। जबकि नगरपालिका में अंत्योदय के 15479 और पात्र गृहस्थी के197552 सहित कुल 213031लाभार्थी हैं।इस प्रकार नगरीय क्षेत्र के लाभार्थयों की संख्या 308625 हैं। इस प्रकार पूरे जनपद में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों की संख्या 16 लाख 51 हजार 711 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट: योजनावार अन्न वितरण का विवरण
मऊ। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र गृहस्थी और अन्योदय लाभार्थियों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलता है। प्रदेश सरकार की नियमित वितरण योजना के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो खाद्यान्न मिलता है। पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न ,चना,रिफाइन और नमक दिया जाता है।

कोट: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को छह महीने तक और खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। जबकि प्रदेश सरकार की नियमित वितरण योजना के तहत तीन माह यानी जून तक निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाना है।विकास गौतम, जिला पूर्ति अधिकारी, मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed