फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The policemen involved in the murder of the businessman got severe punishment

व्यापारी की हत्या में शामिल पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा

Thu, 30 Sep 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
The policemen involved in the murder of the businessman got severe punishment
सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष लालबिहारी गुप्ता तथा नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान के नेतृत्व में सपा जनों ने वृहस्पतिवार को तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव को राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपा। इसमें गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी की पुलिस पिटाई से मौत की निंदा करने के साथ इस मामले में शामिल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लालबिहारी गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में न केवल क्राइम ग्राफ बढ़ा है, बल्कि प्रदेश की पुलिस निरंकुश हो गयी है। निरंतर व्यापारियों की हत्या ,लूट डकैती बलात्कार जैसी घटनाएं आम बात हो चुकी है। जब रक्षक ही भक्षक हो जाएंगे तो प्रदेश की जनता का क्या हाल होगा। कहा कि कानपुर के व्यापारी बर्रा निवासी मनीष गुप्ता को जिस प्रकार गोरखपुर पुलिस द्वारा रात्रि में जबरन होटल के कमरे से जांच पड़ताल का बहाना बनाकर उठाया गया और फिर बुरी तरह मारा-पीटा गया जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई। इस हृदय विदारक लोमहर्षक घटना से आज उत्तर प्रदेश के व्यापारियों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। व्यापारी मांग करते हैं कि जल्द से जल्द सारे प्रकरण की न्यायिक जांच कराते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करके हत्या का मुकदमा चलाते हुए सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस मौके पर गोपाल साहनी राजशेखर चौहान, नदीम शेख ,शिवम साहू, विद्यासागर शर्मा, विनोद कुमार यादव, आशुतोष वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed