{"_id":"6123d29c8ebc3e79b4732791","slug":"the-pleasant-weather-gave-relief-from-the-rain-mau-news-vns607535124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहाने मौसम ने दी राहत बारिश से मिली तरावाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहाने मौसम ने दी राहत बारिश से मिली तरावाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ भादो के पहले दिन सोमवार को अपराह्न बाद जिले के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। महीने के पहले ही दिन बारिश शुरू होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। अब अच्छी बारिश की उम्मीद किसान लगा रहे हैं। मौसम सुहावना होने से लोगों को मस्ती करते देखा गया।
सावन माह में अपेक्षा के अनुरूप बरसात न होने से किसान परेशान थे। सोमवार को अपराह्न बाद शुरू हुई बारिश ने भादों माह का शानदार स्वागत किया। सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। धूप छांव होने से गर्मी का अहसास हो रहा था। कई दिन से धूप निकलने से खेतों में खड़ी धान की फसल मुरझाने लगी थी। इसके अलावा खरीफ की अन्य फसलें मक्का, उड़द, मूंग आदि पर असर पड़ रहा था। बारिश ने लोगों के तन मन को सराबोर कर दिया। मौसम ठंडा होने से लोगों को इसका लुप्त उठाने छतों व सड़कों पर टहलते हुए देखा गया। ग्रामीण इलाकों में हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बन रही थी। भादो के पहले ही दिन बदरा के बरसने से अब आगे के दिनों में भी ठीकठाक वर्षा होने की संभावना जताई जा रही थी। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 80 प्रतिशत रही। 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। उधर बारिश होने के बाद नगर के निचले इलाके मुुंशीपुरा, रघुनाथपुरा, भीटी, निजामुद्दीनपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों में जलजमाव से लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था।