फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The people who came to raise the bride's defense got beaten up by the groom's side

वर रक्षा चढाने आए लोगों का वर पक्ष से हुई मारपीट

Wed, 26 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
The people who came to raise the bride's defense got beaten up by the groom's side
कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के कोपाकोहना गांव में बुधवार की शाम वर रक्षा चढ़ाने आए लड़की पक्ष का किसी बात को लेकर वर पक्ष से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कन्या पक्ष के दो लोग बुरी तरह घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कोपागंज में भर्ती कराई। जहां परीक्षण और प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देख उन्हे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोपा कोहना गांव निवासी कोदई सोनकर के पुत्र की शादी तय हुई। इस दौरान मधुबन थाना क्षेत्र के अहिलौली गांव निवासी कन्या पक्ष के लोग बुधवार की शाम चार बजे लड़के का छेका करने के लिए दो की संख्या में आए। कन्या पक्ष से आने वालों में संजय सोनकर पुत्र जितालु सोनकर, गुड्डू सोनकर पुत्र मिश्री सोनकर शामिल थे। वर रक्षा का कार्यक्रम पूरा होने पर कन्या पक्ष के लोग वापस जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दिल हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान हुई मारपीट में गुड्डू सोनकर और संजय सोनकर बुरी तरह घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजी। जहा डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखा उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दी। संजय सोनकर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें तीन लोगों को नामजद तथा चार अज्ञात को आरोपित किया है। पुलिस रिपोर्ट न दर्ज कर पहले मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed