फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The people of the district will get a way to climb the Purvanchal Expressway

जिले के जनता को मिलेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने का रास्ता

Sat, 12 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The people of the district will get a way to climb the Purvanchal Expressway
वलीदपुर (मऊ)। जिले की सीमा से 26 किमी होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने को औद्योगिक मंत्री सतीश महाना मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के भुजही गांव स्थित यूपीडा कार्यालय पहुंचे। यहां सतीश महाना ने अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर मऊ जिले से चढ़ने के लिए रास्ता बनाने को जिलाधिकारी को प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा गया है। इससे जिले के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने के लिए सतीश महाना हेलीकाप्टर से मोहम्मदाबाद गोहना तहसील के भुजही गांव स्थित यूपीडा कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान डीएम अमित सिंह बंसल और एसपी सुशील घुले ने औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना का स्वागत किया। इसके बाद सतीश महाना ने अधिकारियों से यूपीडा के कैंप कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ 10 फीसदी कार्य शेष है।
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद एक्सप्रेस वे को जनता की सेवा के लिए खोल दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री सतीश महाना के साथ अपर मुख्य सचिव यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार, एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना रामभवन तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार सिंह, कोतवाल नीरज कुमार पाठक के साथ यूपीडा के अधिकारी बोल कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed