फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The patient will not be counted, but two hotspots will be made: DM

मरीज की गिनती नहीं होगी, लेकिन बनेंगे दो हॉटस्पाट ः डीएम

Fri, 05 Jun 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
The patient will not be counted, but two hotspots will be made: DM
मऊ। जिले के तीन मरीज गैर जनपदों में मिलें है, ऐसे में मरीजों की गिनती अपने जिले में तो नहीं होगी, लेकिन पॉजिटिव मिले मरीजों का रिहायशी क्षेत्र के हॉट स्पॉट बनाया जाएगा। इसके अलावा आजमगढ़ में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती युवक मिल चुका है। उसकी सैंपलिंग कराकर उसे होम आईसोलेट किया गया है। रिपोर्ट आने पर उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेसवर्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शहर के पठान टोला निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति को हार्ट संबंधी समस्या थी। इसके चलते वो लखनऊ में रहने वाले अपने पुत्र के यहां उपचार कराने के लिए बीते एक जून को गए। वहां उपचार के दौरान उनकी सैंपलिंग की गई। इस दौरान चार जून को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। चूंकि एक जून को वो पठानटोला स्थित घर से लखनऊ गए। इसके चलते उनके घर के क्षेत्र को हॉट स्पॉट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में आजमगढ़ के जीयनपुर स्थित सीएचसी में तैनात जिले के कोपागंज चंदनपुरा मुहल्ला निवासी डाक्टर की जांच वही हुई थी। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हे आजमगढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार के लिए ले गई है। लेकिन डाक्टर की केस स्टडी और मकान मऊ में होने के कारण उनके परिवार के पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया। साथ ही रिहायशी क्षेत्र को हॉट स्पॉट में तब्दिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बृहस्पतिवार तक जिले के 1922 लोगों की सैपलिंग की गई। आज 106 सैंपल की रिपोर्ट आई सभी निगेटिव है। सीएमओ ने बताया कि अबतक 1477 रिपोर्ट आई है, इसमें से 1428 की जांच रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed