फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The party will win in the panchayat elections with huge differences: Ramashankar Singh

पंचायत चुनाव में भी बड़ें अंतरों से जीत हासिल करेगी पार्टी: रमाशंकर सिंह

Sat, 10 Oct 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The party will win in the panchayat elections with huge differences: Ramashankar Singh
मऊ। पंचायत चुनाव के मद्देनजर शनिवार को नगर के भुजौटी स्थित पैलेस में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उर्जा मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम से आगामी पंचायत चुनाव में उतरेगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव में पूरी ताकत से उतरेंगे और चुनाव को भारी अंतर से जीतेंगे। पाटी अब ग्रामीण स्तर के चुनाव को भी गंभीरता से लड़ेगी और ग्रामीण क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करेगी।
विज्ञापन

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि पार्टी योजनाबद्ध तरीके से अब ग्राम प्रधान से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का चुनाव लडे़गी। देश के हर चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही उस चुनाव को भारी मतों से जीतेंगे। वहीं जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता ग्राम सभा में मेंबर से लेकर पार्लियामेंट के मेंबर तक का चुनाव लडेंगे और जीतेंगे। बैठक में पंचायत चुनाव के प्रभारी तथा सहकारी संघ के उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह, विधायक विजय राजभर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष तथा संयोजक आनंद प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, बलिया जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed