{"_id":"683de69d36839d0328043312","slug":"the-old-lady-died-the-nephew-suspected-murder-mau-news-c-295-1-mau1001-128748-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वृद्धा की मौत, भतीजा ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वृद्धा की मौत, भतीजा ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खोन्हाचवर गांव निवासी महिला की सोमवार की सुबह मौत हो गई। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे। इस बीच मुंबई से मृतका के भतीजा ने घोसी पुलिस को फोन कर अपनी मामी की मौत की जानकारी दी, साथ ही उनकी हत्या की आशंका जताते हुए जांच करने की मांग की। इसकी जानकारी होते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार घोसी नगर के कस्बा खास के मूल निवासी और वर्तमान में खोन्हाचवर में रह रहे रामसेवक मौर्य ने बताया कि उनकी पत्नी कलमी (70) बीमार चल रही थीं। सोमवार की सुबह दस बजे निधन हो गया। उधर इसकी सूचना मुंंबई में रह रहे मृतका के भतीजा सुनील मौर्य को इस घटना की जानकारी हुई। जिस पर उसके द्वारा इस मामले की सूचना घोसी पुलिस को दी, साथ ही अपनी बूआ की सामान्य मौत के बजाए हत्या से मौत होना बताया।
मांग की इस मामले का खुलासा करने के लिए उसकी बुआ के शव का पोस्टमार्टम हो जिससे उनकी मौत का कारण स्पष्ट हो सके। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतिका के पति रामसेवक मौर्य की तहरीर पर इस्तेफाकिया दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।