फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The observer inspected the booths of Chakki Musadohi

प्रेक्षक ने किया चक्की मूसाडोही के बूथों का निरीक्षण

Tue, 01 Mar 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
The observer inspected the booths of Chakki Musadohi
मधुबन। क्षेत्र के चक्की मूसाडोही में मंगलवार को प्रेक्षक संदीप जे बैक्स ने मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं तक मतदाता पर्ची पहुंचाने का बीएलओ को निर्देश दिया। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित इंगलिश मीडियम जूनियर हाई स्कूल पर मंगलवार को प्रेक्षक ने बूथ संख्या 322 से 330 का निरीक्षण कर बीएलओ से बूथ संख्या 324 व 325 पर 2017 में मतदान प्रतिशत के संबंध में जानकारी लेते हुए तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही बूथ संख्या 331एवं 332 गांगेबीर का निरीक्षण करते हुए पेयजल, स्वच्छता, दिब्यांगों के लिए रैम्प, बिजली आदि के बारें में निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि सभी बीएलओ मतदाताओं से अपील करें कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रोटोकॉल का अनुपालन करें एवं मतदान के दिन मास्क व थर्मल स्कैनिंग के साथ ग्लब्स का इस्तेमाल करते हुए मतदान करें। इस दौरान बीएलओ ने बूथों पर सहायता काउंटर बनाने की मांग किया। इसके उपरांत प्रेक्षक संदीप जे जैक्स ने छायादार काउंटर बनाने के निर्देश दिए। प्रेक्षक ने चेतावनी दी कि यदि लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर लाइजन आफिसर आलोक चन्द गौतम, सेक्टर मजिस्ट्रेट इश्तियाक अहमद, नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, अशोक सिंह, अनवारूल हक सहित नौ बीएलओ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed