{"_id":"6aa98cedc14ac16dd5027c01","slug":"the-objective-of-fln-training-is-to-ensure-proficiency-in-foundational-literacy-and-numeracy-mau-news-c-295-1-svns1028-152033-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष कराना ही एफएलएन प्रशिक्षण का उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष कराना ही एफएलएन प्रशिक्षण का उद्देश्य
विज्ञापन
कुसुम्हा। क्षेत्र के गोठा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र दोहरीघाट के प्रांगण में चल रहा परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षामित्रों का एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) तथा एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठ्य पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नई शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षा प्रदान करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को जो जानकारी एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान किया गया है, उसका विद्यालयों में बच्चों के बीच शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब इसका लाभ सीधे विद्यार्थियों तक पहुंचे और शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
प्रशिक्षण में एनसीईआरटी की नवीन पाठ्य पुस्तकों ‘वीणा-1’ एवं ‘गणित मेला’ के संबंध में शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षक संदर्शिका के प्रभावी उपयोग, कैच-अप प्रोग्राम तथा 10 पॉइंट टूलकिट के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुसार शिक्षण पद्धति अपनाने और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने नवीन पाठ्य पुस्तकों और एफएलएन से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 441 अध्यापकों और शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से कंचन सिंह, अजय कुमार, दिनेश सिंह, अनिल तिवारी, ममता राय, नीरज पांडेय, शैलेन्द्र यादव, गुलाब यादव आदि शामिल थे।