{"_id":"689a331dd34d7a92c305666e","slug":"the-noise-of-leopard-brought-out-the-wild-catsthe-noise-of-leopard-brought-out-the-wild-cats-mau-news-c-295-1-mau1002-132035-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तेंदुए का रहा शोर, निकलीं जंगली बिल्लियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तेंदुए का रहा शोर, निकलीं जंगली बिल्लियां
विज्ञापन
मधुबन के एक शोरूम के बेसमेंट में मिली जंगली बिल्ली। संवाद
- फोटो : samvad
- मधुबन नगर पंचायत का मामला, देवारा में बाढ़ आने से रिहायशी इलाके का रुख कर रहे जंगली जानवर
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन, मऊ। स्थानीय नगर पंचायत कस्बा के बीचोबीच स्थित शोरूम के बेसमेंट में तेंदुए का बच्चा मिलने की खबर पर हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने वीडियो और फोटो बना लिया। खबर से वन विभाग और पुलिस की टीम भी परेशान रही।
बाद में जब पुलिस टीम पहुंची तो उनके जंगली बिल्ली होने की पुष्टि की, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना देने के बाद शाम पांच बजे तक बन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। नगर पंचायत स्थित शोरूम में काम करने वाले राकेश सिंह सोमवार सुबह बेसमेंट में बने कमरे में गए। अचानक अंदर बैठे पांच जंगली जानवरों ने हमला कर दिया। वो किसी तरह जान बचाकर भागे। कस्बा में तेंदुए का बच्चा मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर मधुबन थाना से दो पुलिसकर्मी पहुंचे और फोटो खींचकर चले गए। शोरूम के मालिक ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन शाम पांच बजे तक वहां कोई नहीं पहुंचा। मधुबन वन दरोगा जंगबहादुर यादव फोन पर ही जानवरों को जंगली बिल्ली बताया। जंगबहादुर यादव ने बताया कि तेंदुए का बच्चा नहीं बल्कि जंगली बिल्लियां हैं। देवरांचल में बाढ़ का पानी बढ़ने से जंगली जानवर आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। जंगली बिल्लियां भटकते हुए रिहायशी इलाके में पहुंच गई हैं। उन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।