{"_id":"648e02c34789ead3a003b4a4","slug":"the-mutilated-body-of-a-girl-living-alone-in-the-house-was-found-mau-news-c-20-1-256325-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घर में अकेली रह रही युवती का क्षतविक्षत शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घर में अकेली रह रही युवती का क्षतविक्षत शव मिला
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के बनपोखरा गांव में शनिवार को एक मकान में 26 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षत शव मिला। युवती की मौत किस वजह से हुई, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
बनपोखरा गांव निवासी महेंद्र गुप्ता की मौत हो चुकी है। उनकी सात बेटियां हैं। इसमें से नीशू सबसे छोटी थी। पिता की मौत के बाद उसकी मां दूसरे नंबर की बेटी के साथ रहती है। ऐसे में घर में नीशू ही अकेली थी। बीते दो तीन दिन से वह दिख नहीं रही थी। ग्रामीणों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार थी। तीन माह पूर्व वह अचानक गोरखपुर चली गई थी। खोजबीन के बाद वापस लौटी थी।
शनिवार की सुबह जब ग्रामीण उसके घर के सामने से गुजर रहे थे तो भीषण दुर्गंध आई। इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे मधुबन एसओ अब्दुल वाहिद ने दरवाजा तोड़वा दिया। अंदर नीशू का शव क्षत-विक्षत हाल में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मधुबन अब्दुल वाहिद ने बताया कि युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। घर में वह अकेले ही रहती थी। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।