फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The money deposited in the bank account to be zero

बैंक खाते में जमा धन हो गया शून्य

Fri, 06 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Fri, 06 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
The money deposited in the bank account to be zero
बैँक आफ बड़ौदा के लघु शाखा पर अपने साथ हुए अपने साथ हुए धोखाधड़ी के बाद बैंक का पासबुक दिखाते लोग।
नगर के परदहां मिल रोड पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के फ्रेंचाइजी ने सैकड़ों खाताधारकों के लाखों रुपयों का वारा न्यारा कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार को उस समय हुई जब एक खाताधारक रुपये निकालने लिए शाखा पहुंचा। उसे बताया गया कि उसके खाते में एक भी रुपये नहीं हैं। जबकि उसने तीन बार में 37 हजार पांच सौ रुपये अपने खाते में जमा कर चुका है। खबर लगते ही काफी संख्या में खाताधारक शाखा पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 नगर के बैंक आफ बड़ौदा के मेन शाखा के अंतर्गत नगर के ही नगर के ही परदहा स्पिनिंग मिल रोड पर एक लघु शाखा एक साल पहले खोली गई थी। पीएम मोदी के जनधन खाता खोलने की घोषणा के बाद नए खाता खुलवाने वालों की भारी भीड़ जब मेन ब्रांच पर होती थी तो यहां आने वाले लोगों को उस लघु शाखा की सेवाएं लेने की सलाह देकर वहीं भेज दिया जाता था। कुछ ही महीनों में सैकड़ों लोगों ने खाते खुलवाकर लाखों रुपये जमा कर दिए। विरोध प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि फ्रेंचाइजी आशीर्वाद गौतम उनके बैंक पास बुक पर रकम कलम से चढ़ाकर दे देता था। कई खाताधारकों की पासबुक वह काम की अधिकता का बहाना करके अपने पास रख लेता था। उनसे कहता कि रकम चढ़ाकर बाद में दे देगा।
विज्ञापन



शुक्रवार को फ्रेंचाइजी के गोलमाल की सूचना मिलते ही आनन फानन काफी संख्या में लोग जुट गए। किन्नूपुर की आशा सिंह का कहना है कि उसने सात महीने यहां पर एक हजार रुपये ये खाता खुलवाया था। बाद में तीन हजार और 33 हजार पांच सौ रुपये जमा किए। इसी प्रकार किन्नूपुर के ही जन्नू राजभर ने 25 हजार रुपये, बरसी देवी ने 15 हजार रुपये ,इंदू राजभर ने 25 हजार रुपये, परदहा गांव के मुन्ना ठाकुर , गोविंद राम  ने 40 हजार रुपये ,अंगूर लाल ने 49 हजार रुपये, कविलाश ने चार हजार रुपये ,ऊषा ने चार हजार रुपये और निर्माला चौबे ने 76 हजार रुपये , अनीशा ने 40 हजार रुपये कंचन मौर्य ने ददस हजार सरस्वती ने नौ हजार रुपये और चांदनी मौर्य 14 हजार रुपये जमा करने की बात कही। इन सबके पास बैंक जमा रसीद की कापी है। कई खाताधारकों के पास बैक पासबुक भी है जिस पर जमा रकम कलम से चढ़ाई गई है। विरोध प्रदर्शन के बाद फ्रैंचाइजी भाग गया। जानकारी पाकर बैंक के प्रबंधक एनके श्रीवासतव मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाताधारकों की बातें सुनीं। पासबुकें देखीं और आश्वासन दिया कि उनके जमा रुपये मिलेेंगे। तब जाकर खाताधारक शांत हुए। इस बाबत प्रबंधक का कहना है कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई हैं। जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। इसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed