फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The miscreants snatched the gold chain from the Kotdar by sticking a gun

तमंचा सटाकर कोटेदार से बदमाशों ने छीनी सोने की चेन

Mon, 29 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched the gold chain from the Kotdar by sticking a gun
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के बख्तावरगंज के पास सोमवार को भतीजी को लेने आ रहे कोटेदार से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा सटाकर सोने की चेन तथा मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद सहमे कोटेदार ने इस मामले में थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के सोड़सर गांव निवासी श्रीनिवास राय (57) पुत्र स्व. मुरलीधर राय जो कि गांव में कोटेदार है। सोमवार की दोपहर में वह अपनी भतीजी को लेने बाइक से मऊ नगर स्थित एक कॉलेज जा रहे थे। अभी वह बख्तावरगंज के पास पहुंचे थे कि बाइक से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका। इस दौरान एक बदमाश ने तमंचा सटाकर उन्हें धमकाते हुए गले से सोने की चेन तथा जेब में रखा स्मार्ट फोन छीनकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस संबंध में एसओ दक्षिणटोला पंकज सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, पीड़ित से मिली तहरीर पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed