फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The miscreants snatched 46 thousand cash by stabbing the finance employee

Mau News: फाइनेंस कर्मचारी को कट्टा सटाकर बदमाशों ने छीनी 46 हजार की नकदी, गांव लौट रहा था एजेंट

Wed, 18 Jan 2023 08:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2023 08:07 AM IST
सार

एजेंट बाइक से अपने गांव लौट रहा था। सूचना पर आला पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिला निवासी सोनू यादव किसी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में एजेंट है। शाम वह वसूली कर बाइक से गांव लौट रहा था।

विज्ञापन
The miscreants snatched 46 thousand cash by stabbing the finance employee
लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

थाना क्षेत्र के ब्राह्मणटोला उत्तर गांव के पास मंगलवार की शाम पांच बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने कट्टे से आतंकित कर निजी फाइनेंस एजेंट से 46 हजार रुपये की छिनैती की और फरार हो गए। एजेंट बाइक से अपने गांव लौट रहा था। सूचना पर आला पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिला निवासी सोनू यादव किसी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में एजेंट है। शाम वह वसूली कर बाइक से गांव लौट रहा था। ब्राह्मणटोला उत्तर गांव के पास अचानक बाइक से आए तीन युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोका। सोनू कुछ समझ पाता तब तक एक बदमाश ने सोनू को तमंचा सटाते हुए उसके पास रखा बैग छीन लिया। जिसमें वसूली के 46 हजार रुपये थे। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए पिपरीडीह की तरफ भाग निकले। वारदात की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना अजय विक्रम सिंह तथा रानीपुर एसओ राजेश प्रभाकर ने मौका मुआयना किया। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed