फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The miscreants robbed cash, mobile and gold chains with a weapon

असलहा सटाकर बदमाशों ने नकदी, मोबाइल और सोने की चेन लूटी

Thu, 15 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed cash, mobile and gold chains with a weapon
मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना मऊ रोड पर मगईपुर के पास बृहस्पतिवार की शाम दो बदमाशों ने बाइक सवार युवक को तमंचा सटाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। बदमाशों ने हत्या की धमकी भी दी।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अमिरहा गांव निवासी अमन चौहान पुत्र किशुन शाम को मगईपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट ईंट भट्ठे के पास पहुंचा था। इसी बीच पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। अमन का आरोप है कि बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने धमकी देते हुए गले से सोने की चेन और जेब से दो हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। बदमाशों की धमकी से डरा सहमा अमन थाने जाने का साहस नहीं कर पाया। इस बाबत एसओ अविनाश सिंह का कहना है कि घटना स्थल गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed