फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The miscreants absconded by snatching cash, laptop from the public service center operator with a gun

तमंचा सटाकर जनसेवा केंद्र संचालक से बदमाशों ने नकदी, लैपटाप छीनकर फरार

Tue, 28 Dec 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
The miscreants absconded by snatching cash, laptop from the public service center operator with a gun
चिरैयाकोट (मऊ)। जिले में जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे वैसे ही अपराधिक घटनाओं का इजाफा बढ़ता जा रहा है।सोमवार को इसीक्रम में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के भटौली गांव के नहर पुलिया के पास घर जा रहे जनसेवा केंद्र संचालक को तमंचा सटाकर दो बाइक से आए चार बदमाश नकदी तथा लैपटाप सहित दूसरे दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।घटना के बाद डरे सहमे संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर ग्राम पंचायत के नूरपुर मौजा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र अवधेश कुमार ने बताया कि उसका थाना क्षेत्र के मोलनागंज में जनसेवा केंद्र है। सोमवार की देर शाम वह दुकान बंद कर अपने गांव जा रहा था। अभी वह भटौली गांव के नहर पुलिया के पास पहुंचा था कि पीछे से दो बाइक से आए चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका। वह कुछ समझ पाता जब तक एक बदमाश ने तमंचा सटाकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पास रखा चार हजार रुपये की नकदी तथा दो लैपटाप और दो फिंगर प्रिंट मशीन सहित दूसरे दस्तावेज जो कि उसके पास थे वह छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने किसी तरह से पुलिस को इस घटना से अवगत कराया। उधर पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है। घटना के संबंध में एसओ चिरैयाकोट अमित कुमार सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed