फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The minimum temperature reached 28 degrees Celsius

Mau News: न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Sun, 11 May 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature reached 28 degrees Celsius
मऊ। शनिवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गर्मी बढ़ गई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान तो स्थिर रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज 28 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

पोखरी और तालाब में पानी नदारद होने से पशु पक्षियों के लिए पानी का संकट उत्पन्न होने लगा है। प्यास से बेहाल पशु पक्षी तड़प रहे हैं। गांवों में मनरेगा के तहत खोदे गए आदर्श तालाब भी पानी के बिन प्यासे नजर आ रहे हैं। शनिवार को तड़के से ही आकाश में हल्के बादल छाए रहे। सुबह ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही होने वाली तेज धूप वाली गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम होने से सन्नाटा की स्थिति रही। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 36 प्रतिशत रही। 14 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप एवं बरस रही आग और उमस भरी गर्मी से गांवों में खोदे गए पोखरे सूखते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed