{"_id":"6a4955b31bce07dda50d01f6","slug":"the-maximum-temperature-rose-by-four-degrees-celsius-and-the-minimum-by-three-degrees-over-three-days-mau-news-c-295-1-svns1028-148033-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तीन दिन में अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तीन दिन में अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा
विज्ञापन
आसमान नीला,छाया काले बादल,नगर में शनिवार को आसमान में दिखी ऐसी तस्वीर। संवाद
लगातार तीसरे दिन तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
तीन दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। दोपहर के समय धूप तेज होने से लोगों को आना-जाना मुश्किल हो रहा था। मौसम बार-बार बदलने के चलते लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
शनिवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह लगभग सात बजे ही धूप सहन नहीं हो पा रही थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। दिनभर धूप-छांव होता रहा।
विज्ञापन
दोपहर के समय नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। गर्मी और उमस के चलते लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। बाहर निकलने वाले लोग सिर पर टोपी और गमछा लगाए हुए देखे गए।
न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में गर्मी और उमस से परेशान लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। कूलर, पंखे से भी राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी और उमस से बुजुर्गों, गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 56 प्रतिशत रही, जबकि 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम बार-बार बदलने से लोग बुखार, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन, वायरल संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि तेज धूप के चलते कहीं-कहीं धान की नर्सरी में झुलसा देखने को मिल रहा है। किसान कृषि विशेषज्ञ की निगरानी में 200 ग्राम कॉपर ऑक्सीक्लोराइड को 125 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति एकड़ तथा छह ग्राम स्ट्रेप्टोसाइक्लिन को 125 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति एकड़ छिड़काव करें।
-- -- -- -- -- -- --
तारीख | अधिकतम | न्यूनतम
04 जुलाई | 38 | 31
03 जुलाई 37 30
02 जुलाई 35 29
01 जुलाई 34 28
30 जून 34 28
29 जून 36 29
28 जून 37 29
तापमान डिग्री सेल्सियस में