{"_id":"6180263b4b684f3ed149f7eb","slug":"the-market-blossomed-with-festive-gusto-today-there-will-be-rain-mau-news-vns6205710140","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी रौनक से खिले बाजार, आज होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी रौनक से खिले बाजार, आज होगी धनवर्षा
विज्ञापन
दीपावली पर्व का लेकर नगर के सहादतपुरा स्थित कपड़े की दुकान से खरीदारी करते लोग।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। धनतेरस की पूर्व संध्या पर कारोबार और बाजार में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। इस बार धनतेरस पर करोड़ों के कारोबार की आस जगी है। सर्राफा, ऑटोमोबाइल में बुकिंग को देखते हुए बंपर कारोबार की उम्मीद है। धनतेरस की पूर्व संध्या पर सोमवार को सजे-धजे बाइक शोरूमों से लेकर सर्राफा दुकानों की रौनक से बाजार खिलखिलाता नजर आया।
धनतेरस की पूर्व संध्या पर नगर के सहादतपुरा, भीटी, चौक, गोला बाजार, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, मधुबन, चिरैयाकोट, दोहरीघाट, रतनपुरा सहित विभिन्न बाजारों में दिनभर लोगों की खरीदारी चलती रही। दुकानदारों व कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
धनतेरस और दीपावली को लेकर होने वाली खरीदारों की उमड़ रही भीड़ से कारोबारियों में उत्साह का माहौल रहा। खरीद को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लास का माहौल रहा। सभी शुभ मुहूर्त में सामान खरीदने व घर लाने को लेकर एजेंसियों समेत दुकानदारों से पहले ही बुकिंग को वरीयता देते दिख रहे थे। कपड़े की दुकानों, बर्तन, जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों, बाइक, ट्रैक्टर की एजेंसियों पर एडवांस बुकिंग कराने के लिए ग्राहक जमे रहे। सर्राफा दुकानों पर भी गहनों की बुकिंग कराते लोग दिखे।इसमें अधिकतर महिलाएं शामिल रहीं। कारोबारियों का कहना था कि लगातार दो वर्ष के बाद इस वर्ष अच्छा कारोबार की उम्मीद है। बुकिंग के लिए डटे ग्राहक भी मोलभाव करने के मूड में नहीं था।पूजा सामग्री, बर्तन व सजावट सामग्री को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
सराफा में लक्ष्मी गणेश मूर्ति की बढ़ी मांग
मऊ।नगर के सर्राफा कारोबारी विजय सर्राफ ने बताया कि धनतेरस व दीपावली पर्व को देखते हुए सोने, चांदी के आभूषण, सहित अन्य समान की सभी रेंज की व्यवस्था की गई है। कोरोना की दूसरी लहर के सामान्य स्थिति के बाद कारोबारपटरी पर आनेकी उम्मीद हैै। अंगूठी, सोने की चेन, लक्ष्मी गणेश मूर्ति, सोने चांदी का सिक्का की ज्यादा डिमांड रही।
लुुुभाने के लिए दिए जा रहे आफर
मऊ। दीपावली तथा धनतेरस की तैयारी में लोग जुट गए हैं। इस दौरान शो रुमों पर बाइक, स्कूटर की बुकिंग कराते देखे गए। ग्राहकों का लुभाने के लिए तरह-तरह के उपहार भी दिए जा रहे हैं। वाहन कारोबारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया किडिमांड तो आ रही है। इस वर्ष अच्छा कारोबार की उम्मीद है।