फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The manager made a mortgage

प्रबंधक को बनाया बंधक

Fri, 11 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 11 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
The manager made a mortgage
घोसी स्थित चीनी मिल पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी
तहसील मुख्यालय स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल में 97 पदों पर सीजनल कर्मचारियों की भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार शुक्रवार को स्थगित कर दी गई। मिल में काम करने वाले कर्मचारियों ने जीएम को बंधक बनाकर हंगामा कर दिया। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि हम  लोग वर्षों से  काम कर रहें हैं, ऐसे में पहले हमको नियमित किया जाए। इसके बाद नई भर्ती प्रक्रिया अपनाई जाए। बाद में मौके पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस ने समझाबुझाकर कर्मचारियों को शांत कराया। तब जाकर जीएम केएम सिंह मुक्त हो सके।
विज्ञापन


दी किसान सहकारी चीनी मिल घोसी में पूर्व में प्रकाशित 97 पदों के लिए  विज्ञापन के क्रम में शुक्रवार को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना था। शुक्रवार की सुबह दस बजे जैसे ही साक्षात्कार शुरू हुुआ मिल में वर्षों से विभिन्न पदों पर कार्यरत सैकड़ों अस्थायी और   दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी वहां पहुंच गए। साथ ही प्रक्रिया का विरोध करने लगे। कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन करने के साथ इंटरव्यू को रोकवाने लगे। इस दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगया कि मिल में सैकड़ों कर्मचारी 15 से 25 वर्षों से अधिक समय  से काम कर रहे हैं। मिल प्रशासन ने इनके बारे में कोई सुधि नहीं लिया। इस संबंध में कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल किया है। हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया है कि पुराने कर्मचारियों को नियमित करने के बाद ही मिल में नई भर्ती की जाए।
विज्ञापन


रोष के साथ  कर्मचारियों ने जीएम चीनी मिल केएम सिंह का घेराव किया। सूचना मिलने पर एसडीएम घोसी एसडी सिंह के साथ कोतवाल घोसी मय फोर्स मौके पर पहुंचे।  एसडीएम ने बताया कि मिल में आज इंटरव्यू था,  मैं भी इस कमेटी में शामिल था। लेकिन कर्मचारियों के विरोध और उनकी बातों को सुनने के बाद पूरा मामला नियम विरूद्घ लगा, इसके चलते इस साक्षात्कार को स्थगित करने का आदेश प्रबंधक चीनी मिल को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार देने आए अभ्यार्थियों ने इंटरव्यू निरस्त होने पर रोष व्यक्त किया। बोले यदि मामला खटाई में था तो हम लोगों को क्यों काल किया गया। इस दौरान अभ्यार्थियों को एसडीएम घोसी एसडी सिंह, सीओ घोसी रविंद्र सिंह ने  समझाबुझा कर शांत कराया। साथ ही जी एम को निर्देश दिया की कोर्ट के आदेश का  पालन हो। कर्मचारियों ने ज्ञापन भी सौंपा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed