{"_id":"61a5174f32fe4873a56e4130","slug":"the-main-objective-is-to-make-the-youth-of-the-district-aware-mau-news-vns6252165184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के युवाओं को जागरूक किया जाना ही मुख्य उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के युवाओं को जागरूक किया जाना ही मुख्य उद्देश्य
विज्ञापन
मऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में सोमवार को सोनीधापा के मैदान में कवि सम्मेलन और विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों की तरफ से स्टाल लगाकर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल तथा विधायक विजय राजभर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के क्रम में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाकर लोगों को सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान काफी संख्या में लोगों का योजनाओं से संबंधित पंजीकरण कराया गया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि अमृत महोत्सव मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है आजादी के आंदोलन में जिन लोगों ने योगदान दिया है, उनको याद करना तथा उनके बारे में अवगत कराना है। युवाओं को यह जानने की भी जरूरत है कि जनपद का क्या इतिहास रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के युवाओं को जागरूक करना भी उद्देश्य है।
विधायक घोसी विजय राजभर ने बताया कि अमृत महोत्सव के माध्यम से उन वीर जवानों को याद किया जा रहा है, जिन्होंने अपनी जान की बाजी आजादी के आंदोलन में लगा दी। इस कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी है। ताकि हर गरीब योजनाओं का लाभ ले सके। उधर, कवि सम्मेलन में शृंगार रस के कवि शैलेंद्र मधुर, हास्य रस के कवि फजीहत गहमरी, भोजपुरी कवि गौरीशंकर, विभा सिंह, अशोक एवं सलमान घोसवी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इस अवसर पर सीडीओ राम सिंह वर्मा, सीआरओ हरीश सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।