फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   the lunch of Rahul gandhi is being a matter of discussion

राहुल गांधी के लंच की चर्चा सभी जगह

Tue, 13 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 13 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
the lunch of Rahul gandhi is being a matter of discussion
बड़ागांव मे राहुल गांधी के कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को दलित स्वामीनाथ के घर पसरा सन्नाटा।
किसान यात्रा लेकर मऊ पहुंचे राहुल गांधी के बड़ागांव दलित बस्ती में स्वामीनाथ के घर लंच करने की चर्चा पूरे गांव में दूसरे दिन भी होती रही। राहुल जैसे बड़े राजनेता का बस्ती के गरीब स्वामीनाथ के घर खाना खाने को न तो उसका परिवार भूल पा रहा है और ना ही उस क्षण को गांव के लोग। रविवार को घर पर आकर राहुल के खाना खाने को पूरे परिवार के सदस्य एक अद्भुत घटना मान रहे हैं। उनका कहना है कि वह सपने में भी नहीं सोच सकते थे कि उसके घर पर कभी इतने बड़े नेता का आगमन होगा और वह उसके घर की बनी चोखा रोटी खाएंगे। राहुल गांधी के लंच की चर्चा सिर्फ बड़ागांव ही नहीं बल्कि शहर से लेकर गांव तक हो रही है।
विज्ञापन


रविवार को बड़ागांव निवासी स्वामीनाथ के घर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं गुलाम नबी आजाद का आकर खाना खाना पूरे परिवार के लिए एक दिवास्वप्न सरीखा ही है। स्वामीनाथ की पत्नी रुक्मणी, बेटियां सभी खुश हैं। उनका कहना है कि इतनी बड़ी हस्ती का उसके घर आना ही बहुत बड़ी बात है। कहा कि इससे उनके परिवार का सम्मान बढ़ा है। स्वामीनाथ ने कहा कि राहुल गांधी ने जो इज्जत उसे दी और उसके टूटे फूटे मकान में बैठकर खाना खाया वह हमारे के लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन


कहा कि राहुल गांधी ने बच्चों की शिक्षा जारी रखने को कहा कि और मदद का आश्वासन दिया। इससे उसे काफी खुशी है। कहा कि वह मदद करें या ना करें लेकिन उसकी परिवार में इज्जत बढ़ गई है। बताया कि उनके जाने के बाद कई लोग उससे मिलने के लिए घर आए। मिलने वालों में सिकंदर  भारती, कैलाशचंद, दिनेश, महेश आदि काफी दूर से आए और राहुल गांधी के घर आने की बात पूछी। उसके घर एवं गांव में दूसरे दिन भी राहुल गांधी के लंच की चर्चा   होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताते चले कि टीन शेड के मकान में परिवार के साथ रहनेवाले मजदूर स्वामीनाथ की माली स्थिति बहुत खराब है। रविवार को जब राहुल को खाना खिलाने के लिए अधिकारियों ने उसके घर के बर्तनों की पड़ताल की मात्र पांच थाली तीन ग्लास और एक चम्मच ही मिला। इसमें से तीन थाली और दो ग्लास ही काम लायक थे। शेष की दशा बहुत खराब थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार संतान है। हालांकि वह बड़ी पुत्री की शादी कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed