फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The locks of the bank did not open, business of two hundred crores was affected

नहीं खुले बैंक के ताले, दो सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ

Mon, 28 Mar 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The locks of the bank did not open, business of two hundred crores was affected
नगर स्थित डाकघर पर मांगों को लेकर किए गए हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : MAU
मऊ। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को किए गए राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत जनपद के सभी बैंकों की शाखाओं पर ताले लटके रहे। स्टेट बैंक आफ इंडिया के कर्मचारियों ने आंदोलन में भाग नहीं लिया। हड़ताली कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों के दफ्तरों के सामने मांगों के समर्थन में नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन में बैंक, डाक एवं तार, दूरसंचार, बिजली, बीमा तथा दवा प्रतिनिधि शामिल हुए। हड़ताल से लगभग दो सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। नौ सूत्री मांगों को लेकर देश के प्रमुख कर्मचारी संगठनों ने दो दिवसीय आंदोलन का आह्वान किया था। आंदोलन के पहले दिन सोमवार को जिले के सभी सरकारी बैंकों पर ताले लटके रहे। कर्मचारी नेता राम अवतार सिंह और बालाजी मोदी ने कहा कि सरकार को जिद छोड़कर कर्मचारी हितों और जन सामान्य के हितों का ध्यान रखते हुए संगठनों की मांगों को स्वीकार करना चाहिए। आंदोलन में डाक एवं तार विभाग, बीमा, बीएसएनएल बिजली विभाग के कर्मचारी और, दवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैंक आफ बड़ौदा की गाजीपुरा तिराहा स्थित मुख्य शाखा में जुटे कर्मचारी नेताओं ने मांगों से संबंधित विषयों पर प्रकाश डालते हुए सरकार से मांगों को स्वीकृत करने की अपील की। धनराज ,नरेंद्र सिंह, मनीष सिंह, आशुतोष राय, मोनू, अभिमन्यु, अमित कुमार सिंह, रोशन आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

उधर हड़ताल के चलते सभी बैंकों पर ताले लटके रहे। बैंकों में कोई काम काज नहीं हुआ। बाजारों में व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हुआ। बैंक कर्मचारी नेता बालाजी मोदी ने बताया कि हड़ताल के चलते लगभग दो सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। डाक एवं तार विभाग के कर्मचारियों ने भी प्रधान डाकघर के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस मौके पर श्री निवास यादव, विजय प्रताप,पल्लवी पांडेय,विनय कुमार, राजेश सहित सभी कर्मचारी और पोस्टमैन शामिल रहे। हड़ताल के चलते डाक पार्सल आदि का वितरण ठप रहा।

नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया पर हड़ताल के कारण लटका ताला। संवाद

नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया पर हड़ताल के कारण लटका ताला। संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed